फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये महंगा हुआ गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में वितरित किया जाएगा 18 सौ कुंतल बीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गन्ने की छिलाई के साथ ही किसान गेहूं की बुआई में जुटे हुए हैं। गेहूं के बीज पर इस बार महंगाई की मार है। पिछले साल के सापेक्ष गेहूं का बीज दो सौ रुपये प्रति कुंतल महंगा हो गया है। जिले में कृषि विभाग को वितरण के लिए करीब 18 सौ क्विंटल गेहूं का बीज दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि बीज पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान किया गया है। अनुदान के रुपये किसानों को उनके खाते में दिए जाएंगे।
-------------------------
इस तरह बढ़ गए गेहूं के बीच के दाम
बागपत। इस बार गेहूं के प्रमाणित बीज का दाम 3580 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि आधारित बीज का दाम 3815 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि दोनों ही तरह के बीच के दाम पिछले साल दो सौ रुपये कम थे।
विज्ञापन

--------------------
किस फसल का कितना रकबा
फसल लक्ष्य (हेक्टेयर में)
गेहूं 55770
जौ 104
मटर 07
मसूर 407
सरसों 2088
तोरी 955
--------------------
गेहूं की चार वैरायटी में मिलेगा बीज
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप का कहना कि गेहूं का बीज चार वैरायटी में उपलब्ध है। एचडी 2967, 3086, डब्ल्यूएच 1142, पीबीडब्ल्यू 550 वैरायटी का बीज वितरित किया जाएगा।
पशुपालन विभाग वितरित करेगा जई का बीज
बागपत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हुकुम सिंह का कहना है कि चारे की फसल बरसीम का बीज उपलब्ध नहीं है। इस बार किसानों को बिक्री के लिए सिर्फ जई का बीज ही मिला है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी का नहीं होगा असर
बागपत। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि अधिक बारिश नहीं हुई है, जिस कारण रबी की फसल की बुआई प्रभावित नहीं होगी। सब्जी की फसलों पर भी अधिक प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें