फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलकर ही होगा कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर की मास्टर काॅलोनी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की चमरावल रोड स्थित मास्टर काॅलोनी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रवीण सोम व गीता सोम यज्ञमान रहे।
विज्ञापन

कथा वाचक हेमंत कृष्ण आचार्य ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना सिखाती है। ईश्वर की भक्ति और धर्म का अनुशरण करने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण ने भी गीता में यही संदेश दिया है। श्रीमद भागवत कथा में जीवन का सार है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं और परम सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर विजयपाल यादव, प्रमोद प्रकाश, विनोद शर्मा, महेंद्र सिंह, पंकज दीक्षित, शांति देवी, मुन्नी देवी, अलका देवी, बाला, राखी चौहान, रितु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें