अग्रवाल मंडी टटीरी के शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के भरवानिया पट्टी स्थित शिव मंदिर में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा कराई गई। कथा वाचक पंडित रासबिहारी महाराज ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर मनुष्य जीवन का कल्याण कर सकता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने पिता के वचन को पूरा करने के लिए 14 वर्ष तक वनवास में रहे। वनों में सीता हरण होने पर उनकी तलाश में वन में भटक गए और रावण का वध करने के बाद सीता को अयोध्या लेकर आए। कहा कि यदि आज का मनुष्य भगवान राम के आदर्शों पर चले तो जीवन में दुख नहीं आ सकते। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव को लाभ मिलता है।
इसलिए हमें कथा को सुनने के बाद उसे अपने हृदय में उतारना चाहिए, जिससे हमारा कल्याण हो सकें। कथा में ठाकुर दुर्गेश राजपूत, रामपाल, महेंद्र सिंह सभासद, सुभाष, सोनू, प्रेम सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद, सुषमा व्यास, मेघा, मिथिलेश मौजूद रहे।