फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिवाइडर से स्कूटी टकराने से वेल्डिंग मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर हिंडन पुल पर रविवार दोपहर अनियंत्रित स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वेल्डिंग मिस्त्री समीर (24) निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट मेरठ की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी सलमान घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हिसावदा गांव में सोमवार को लोनी से बरात आ रही थी, उसमे शामिल होने के लिए समीर अपने साथी सलमान निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट मेरठ भी स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे। बताया कि समीर और सलमान रविवार दोपहर बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर हिंडन पुल पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सिर में चोट लगने से समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जो मेरठ में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई।
वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल का उपचार कराकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे का पता चलने पर बरात से काफी बराती भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें