फोटो नंबर 14केएआर 4
खेकड़ा। कस्बे के दादा महारम अखाड़े के पहलवानों ने गोरखपुर में हुई 69वीं प्रदेशीय विद्यालीय कुश्ती प्रतियोगिता में चार पदक जीते। अखाड़े में आने पर उनका स्वागत किया गया।
सात से 13 अक्तूबर तक गोरखपुर के जनता इंटर काॅलेज टुवोली में 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में कस्बे के दादा महारम अखाड़े के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। इनमें पहलवान सामी ने स्वर्ण पदक, मन डोडवाल, कालू ने सिल्वर और ध्रुव धामा ने कांस्य पदक जीता। मंगलवार को अखाड़े पर पहुंचने पर विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेंद्र धामा, खलीफा बिंदू पहलवान, कपिल धामा, शेरा यादव, हैप्पी, गोलू, रवि, बादल, आशु मौजूद रहे।