फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेल प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ के मॉडल दिल्ली सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कराई थी खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मेरठ के मॉडल दिल्ली सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुई प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बिजवाड़ा के मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के खिलाड़ियों के पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य अनुराधा ने बताया यूनिटी ऑफ स्कूल ऑनर्स द्वारा 11 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता कराई थी। वहां प्राइमरी वर्ग की बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में आईशा प्रथम, अर्चित ने तृतीय और बालकों की जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी की खो-खो में राशि, लवली, शगुन, आलिया, अनुप्रिया, अन्नू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में अर्पित प्रथम, अंशुमन द्वितीय और जूनियर वर्ग में लविश प्रथम व वंश स्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को स्कूल में प्रबंधक पंकज सोम व अध्यक्ष दीप चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संदीप उज्ज्वल, अंकुश, संजीत चौहान, सरिता, प्रति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें