फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी शुरू नहीं हुई तौल, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
तौल कार्य बंद होने के कारण गांव सांकरौद मार्ग पर तौल केंद्र के बाहर गन्ने से लदी ट्रेक्टर ट्रालिय - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
मार्ग पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव सांकरौद के गन्ना क्रय केंद्र पर पांचवें दिन भी तौल शुरू नहीं हो सकी। इससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को भी तौल केंद्र पर हंगामा किया। तौल शुरू कराने के लिए गन्ना किसान तौल केंद्र पर जमे हुए है। मार्ग पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

गांव सांकरौद स्थित बागपत शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर पांच दिन से गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। तौल भी बंद पड़ी है। सोमवार को आक्रोशित किसानों ने तौल शुरू कराने के लिए केंद्र पर हंगामा प्रदर्शन किया था। मिल अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार की सुबह काफी संख्या में किसान गन्ना लदी भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर तौल केंद्र पर पहुंच गए। मार्ग पर गन्ना लदे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मगर, तौल लिपिक नही पहुंचा। दोपहर तक इंतजार करने के बाद किसान आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मिल प्रबंधन तंत्र के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जल्दी ही तौल शुुरू न कराने पर मिल अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद शाम तक भी तौल शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान संदीप, हरेंद्र, कालू, संजय, देवेंद्र धामा, नरेंद्र, योगेश, संदीप, सुुुुभाष, रविंद्र, मुकेश, बिट्टू, सुनील, प्रदीप, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें