फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के तौल लिपिक के साथ मारपीट, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के तौल लिपिक के साथ रविवार देर शाम बावली गांव के आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मलकपुर के ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश पनप गया। वे कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तनाव के मद्देनजर बावली गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दरअसल मलकपुर गांव का निखिल पुत्र जितेंद्र मलकपुर चीनी मिल में तौल लिपिक है। होली के दिन तौल लिपिक निखिल की बावली गांव के कुछ युवकों के साथ बुग्गी तौलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रविवार देर शाम आधा दर्जन युवक मिल में घुस गए तथा तौल लिपिक से जमकर मारपीट की। इसके बाद वहां से भाग निकले। इसकी जानकारी मलकपुर गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने हमलावरों की तलाश की परंतु सुराग नहीं लग सका। इसके बाद गांव के काफी संख्या मेें ग्रामीण तौल लिपिक के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में घायल तौल लिपिक ने बावली गांव के कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर दी। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने बावली गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उधर, इसकी जानकारी पाकर सोमवार को बावली गांव के कुछ ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। फिलहाल दो गांवों से मामला जुड़ा होने के कारण तनाव है। वहीं, इस बाबत सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें