फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बरातियों ने घराती पक्ष के युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक विवाह मंडप में बुधवार को शादी समारोह के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना कार में गाना बजाने से मना करने पर बारातियों और घराती पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद हुई। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
घराती पक्ष के वसीम ने बताया कि बुधवार को शामली जिले के कांधला से उसकी चचेरी बहन नाजिया की बरात आई थी। विवाह मंडप के बाहर कुछ बाराती अपनी कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम के भतीजे आजिम ने इस पर आपत्ति जताई। आजिम ने बारातियों से गाना बंद करने को कहा। इस बात पर बाराती भड़क गए और उन्होंने आजिम पर हमला कर दिया।
उन्होंने आजिम के सीने पर चाकू से चार-पांच वार किए। चाकू लगने से आजिम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल आजिम को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आजिम पठान कोट का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें