फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैजपुर निनाना में लगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, मौसम की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना ग्राम पंचायत पहली ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (स्वचालित मौसम केंद्र) लगाने वाली बन गई है। इससे लोगों को अब मौसम की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रधान प्रीति व समाजसेवी रोहित धनकड़ ने बताया कि गांव के चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (स्वचालित मौसम केंद्र) स्थापित किया गया है। इस ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के माध्यम से आसपास के क्षेत्र के मौसम एवं वातावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को एक मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे किसानों को मौसम की जानकारी प्राप्त करने में विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी मौसम एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुवर्ज ने कहा कि लोगों को मौसम की जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें