फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने कई रंग बदले, बारिश से राहत

Thu, 08 Jun 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । दो दिन तक मौसम बेहद गर्म रहा था। मंगलवार की रात में करीब नौ बजे से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में कम, जबकि देहात क्षेत्र में अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो करीब 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहा और पारा भी 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दोपहर बाद फिर से तेज धूप खिली। हवाएं चलती रही। मौसम ने कई रंग बदले। लोगों को गर्मी से निजात मिली है। किसानों बारिश से लाभ होगा।

मौसम विज्ञान विभाग के पर्यवेक्षक महेश खोखर के अनुसार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश से किसानों को लाभ होगा। उधर, खेकड़ा में आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई जिस पर लोगों को निराशा ही हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें