फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त होंगे दागियों के शस्त्र लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त होंगे दागियों के शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन

बागपत। शासन के निर्देश पर जिले में शस्त्र लाइसेंस धारकों के चरित्र सत्यापन की जांच शुरू हो गई है। जिन लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में दागी लाइसेंसधारकों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद लाइसेंसधारकों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
सूबे में लाइसेंसी शस्त्र के दुुरुपयोग के मामले सामने आते रहे हैं। सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन भी खूब हुआ है। शासन ने लाइसेंस धारकों की छंटनी का कार्य शुरू करा दिया है। प्रत्येक थाने में लाइसेंस धारकों का रिकॉर्ड छंटनी किया जा रहा है। जिन शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उन के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा ऐसे लाइसेंस धारक जिनके करीबी अपराध जगत में सक्रिय हैं, उन के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि लाइसेंस धारकों की जानकारी एकत्र कराई जा रही है। जिन लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमा है, उनकी सूची प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन

अब तक 12 निलंबित और नौ लाइसेंस निरस्त
बागपत। जिले में लाइसेंस शस्त्र धारकों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अलग-अलग वजहों से अब तक 12 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अलावा अब तक सात लाइसेंस निरस्त भी किए हैं। कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला चौधरी का लाइसेंस भी निलंबित हो चुका है। इसके अलावा खनन पट्टा धारक मनीष चौहान के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

शस्त्र का दुरुपयोग करने वालों पर भी नजर
बागपत। लाइसेंसी शस्त्र के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया गलत तरीके से हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर भी साइबर सैल की नजर है। पहले कई मामलों में पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें