चाइल्ड लेबर अभियान में छह बाल श्रमिकों को कराया रेस्कयू
बागपत। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा व नोडल अधिकारी एएचटीयू जनपद बागपत तथा क्षेत्राधिकारी खेकड़ा मंगत सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में थाना एएचटीयू बागपत टीम ने नो चाइल्ड लेवर अभियान चलाया। इसमें थाना कोतवाली के अंतर्गत छह बाल श्रमिकों का रेस्कयू किया। बाल श्रमिकों को न्यायालय सीडब्लूसी बागपत के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टीम ने सादिक (14) पुत्र राजुददीन निवासी मोहल्ला लाल खंभा कस्बा व थाना बागपत, अकुंश पुत्र (12) जोगेंद्र निवासी निरोजपुर गुर्जर, विकास (13) पुत्र रामनिवास निरोजपुर गुर्जर तीनों बाल श्रमिक राहुल पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना भवन शामली हाल पता बालाजी आटो रिपेयरिंग सेंटर दिल्ली सहारनपुर रोड बागपत के यहां मोटर साइकिल मरम्मत/सर्विस का कार्य कर रहे थे। आबाद (12) पुत्र एजाज निवासी माता कालोनी बागपत, धर्मेंद्र उर्फ पिंटू (13) पुत्र जगवीर निवासी शहवाजपुर थाना गोड़ा अलीगढ़ हाल पता काली माता मंदिर बागपत, दोनों बाल श्रमिक ईशंात पुत्र रामकिशन शर्मा ठाकुरद्वारा बागपत के यहां ई-रिक्शा की सर्विस व मरम्मत का कार्य कर रहे थे।
इसके अलावा सुहैल (13) पुत्र महबूब निवासी काठा, शाकिर पुत्र मोमी निवासी माता कालोनी बागपत के यहां सर्विस सेंटर पर मोटरसाइकिल मरम्मत/सर्विस का कार्य कर रहा था। टीम के सदस्यों ने उपरोक्त किशोरों को न्यायालय सीडब्लूसी बागपत के समक्ष पेश कर दिया है, जहां पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।