फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पानी की निकासी न होने से दुकानों के बाहर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने प्रदर्शन कर समस्या का जल्द समाधान कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में पानी की निकासी न होने के कारण दुकानों के सामने जलभराव हो गया है। इससे दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि दुकानों के सामने रास्ते में जलभराव होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा घरों में लगी पानी की टंकी में भी गंदा पानी आने लगा है। कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में अशोक गोयल प्रमोद, राजीव गोयल, अजय जैन, वासु जैन, गौरव गुप्ता, दीपक कुमार, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विरज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण चल रहा है। बाजार में मोटर लगाकर पानी निकासी कराई जा रही है। नाला निर्माण होने पर पानी की स्थाई व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें