फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुख्य रास्ते में जलभराव, लोगों का निकलना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूंब गांव में पानी की निकासी न होने से मुख्य रास्ते व गलियों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि मुख्य रास्ते में जलभराव होने के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ मकानों की दीवारों में तो दरारें तक आ गई हैं। गली पार करने के लिए लोगों को ट्रैक्टर या फिर बुग्गी का इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ती है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर जयकुमार, देशपाल, अजीत, महिपाल, ब्रह्मपाल, हरेंद्र, आनन्द, ओमपाल, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -गांव के कुछ लोगों ने पानी निकासी के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य का विरोध कर दिया था। निर्माण पूरा न होने के कारण गांव में जलभराव की समस्या है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। -बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें