फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमीनगर सराय मार्ग पर गढ़ीदुल्ला गांव में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित गढ़ीदुल्ला गांव में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अफसरों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
गढ़ीदुल्ला गांव के रहने वाले सूरजमल, डॉ. प्रहलाद, सुधीर, बिल्लू, मंजीत, गौरव, सुमित आदि ने बताया कि इस मार्ग पर बिनौली, गढ़ीदुल्ला, सिरसलगढ़, कमाला, गांवड़ी, कैडवा, गलहेता, मुकीमपुरा, दरकावदा समेत गांव जुड़े हुए हैं। इस मार्ग पर गढ़ीदुल्ला गांव में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव रहता है। वहां पर कीचड़ फैली होने के कारण मच्छर पनपते रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार लोनिवि में करने के बाद भी नाले का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन

- सड़क पर कीचड़ फैली होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में आने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से निकलकर जाना पड़ता है। - मास्टर विनोद, गढ़ीदुल्ला
- अभी स्कूल बंद हैं। स्कूल खुलने पर सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को उठानी पड़ती है और कीचड़ की छींटें लगने से उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती हैं। - जितेंद्र उज्ज्वल, सिरसलगढ़
विज्ञापन

वर्जन-
सड़क निर्माण नहीं करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया हैं। इसके बाद भी निर्माण नहीं करने पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी। - हबीबुल्लाह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें