फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए मुसीबत का सबब बन रहीं खुद की आईटी सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंचायत चुनाव भी हाईटेक हो गए हैं। डिजिटल क्रांति की उपयोगिता समझते हुए जिला पंचायत सदस्य, प्रधान पद के प्रत्याशी व उनके समर्थक फेसबुक एवं व्हाट्स एप आदि पर जोरों से प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए कुछ प्रत्याशियों ने अलग टीम बनाई है। यह दिन-रात फोटो, वीडियो, ऑडियो व टेक्सट मेसेज भेजकर मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में लगी हैं। वहीं, कई प्रत्याशियों की ये आईटी सेल उनके लिए मुसबीत बन गई हैं। कई बार समर्थक ऐसी गतिविधियां वायरल कर रहे हैं, जिससे पुलिस प्रत्याशी के पीछे पड़ जाती है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा कुछ बांटने या फिर जुलूस आदि के वीडियो ज्यादातर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामलों में प्रत्याशियों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

केस-1
सिंघावली अहीर थाने के गौसपुर गांव में बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे प्रत्याशी के समर्थकों ने ही बनाया था। वीडियो में मतदाताओं को बांटने के लिए लड्डू बनाए जा रहे थे। इसमें जेसीबी और फावड़े का इस्तेमाल किया गया था। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। इस पर पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
केस-2
क्षेत्र के बली गांव में एक प्रत्याशी पति और समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए गर्मी के मद्देनजर पंखे बांट रहे थे। किसी ने फोटो वायरल कर दिया। इस पर पुलिस भी पहुंच गई। उसने पंखे जब्त कर प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

केस-3
सिनौली गांव में जिला पंचायत सदस्य पद का एक प्रत्याशी मतदाताओं को घरेलू सामान बांट रहा था। यह मामला भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और सामान जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
केस-4
एक निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने इस बार महिला सीट होने पर अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। प्रचार के दौरान कई गांवों में बिना अनुमति जुलूस निकाला और सभा की। जिसकी वीडियो और फोटो वायरल हो गई। इस पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वर्जन :-
चुनाव में सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। कोई भी जानकारी मिलने पर सभी थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। - अभिषेक सिंह, एसपी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें