बागपत। यमुना में रविवार को भी 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो सोमवार तक पहुंच जाएगा। वहीं शबगा गांव में कटान के कारण नलकूप गिरकर यमुना में गिर गया है। इस समय 211 मीटर पर यमुना का जलस्तर चल रहा है।
पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को छोड़ा गया 70 हजार क्यूसेक पानी बागपत पहुंच गया है। रविवार को भी 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो सोमवार तक पहुंच जाएगा। यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ने से कटान होने के कारण किसानों की फसल डूब रही है। इस समय यमुना का जलस्तर 211 मीटर पर चल रहा है, जो किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं शबगा गांव में कटान होने के कारण विनित के खेत में लगा नलकूप यमुना मेें बह गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग के अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि यमुना नदी में इस समय 55 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है और निकटवर्ती गांवों पर नजर रखे हुए हैं।