छपरौली। नगर पंचायत में सार्वजनिक जगहों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। उनसे गर्म पानी निकल रहा है। उनसे कोई फायदा नहीं हो रहा है और लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है। भीषण गर्मी में वाटर कूलर ठीक नहीं कराए जाने पर व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई।
कस्बे में सब्जी मंडी स्थल और थाने के पास से लेकर सार्वजनिक जगहों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। अगर कोई वाटर कूलर ठीक है तो वह चल नहीं रहा है। इस कारण उनसे गर्म पानी निकल रहा है। कस्बे में लगे वाटर कूलर खराब होने के कारण राहगीरों को ठंडे पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। दुकान से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। व्यापारी मनोज जैन, सुशील, नरेश गुप्ता, दिनेश बंसल, सोनू आदि ने बताया कि पेयजल की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों से मिले। वाटर कूलर ठीक नहीं कराए गए। दूसरे गांवों से आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाटर कूलर और नल खराब
लोगों की प्यास बुझाने के लिए थाने के पास लगाए गए वाटर कूलर और नल खराब हो गए हैं। बाजार में आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा के लिए जल्द वाटर कूलर ठीक कराया जाए। -नरेश गुप्ता, प्रधान
-
पानी खरीदकर बुझानी पड़ रही प्यास
भीषण गर्मी में कस्बे में लगे वाटर कूलरों से गर्म पानी निकलता है। जिस कारण मजबूरी में राहगीरों को दुकानों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। -दीपक जैन, व्यापारी।
-
वर्जन-
वाटर कूलर ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है। एक दो दिन में वाटर कूलर ठीक करा दिए जाएंगे। जिसके बाद वाटर कूलरों से ठंडा पानी निकलेगा और लोगों को राहत मिलेगी। -सीमा राघव, अधिशासी अधिकारी छपरौली।