फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने पर की थी दोस्त ने अनुज की हत्या

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत के छपरौली कस्बे के दुकानदार अनुज शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, अनुज का दोस्त है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अमित ने अपने साथी के साथ मिलकर अनुज को गाली-गलौज करने पर  मौत के घाट उतारा है। खुद को बचाने के लिए आरोपी शव को यमुना में डाल आए थे।
विज्ञापन


 छपरौली कस्बे में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक अनुज को घर से दो युवक 26 दिसंबर को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को यमुना से अनुज का शव बरामद किया था। मृतक के भाई ने कस्बे के ही अमित पुत्र यशपाल व नीरज पुत्र ईश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। रमाला सीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि अनुज उसका दोस्त था। अनुज और नीरज के साथ मिलकर वे छपरौली में यमुना के पास खेत में 26 तारीख को शराब पी रहा था। इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। अनुज ने उनको गाली दे दी। इसी से क्षुब्ध होकर अनुज का सिर सड़क के पास स्थित पुलिया में मार दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना का किसी को पता न चले, इसलिए शव को यमुना में डाल आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें