फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर में जिला कार्यालय पर शनिवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रधान की पुत्रवधू के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही दो दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि दो दिन पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। अभी तक महिला की हत्या का खुलासा नहीं किया गया। बैठक में सोमवार को एसपी से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर घनश्याम शर्मा ने कहा कि दो दिन में हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो 18 फरवरी को बड़ौत में होने वाले ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, लोकेश वत्स, अमित भारद्वाज, दीपक शर्मा, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें