फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक प्रवक्ता के खिलाफ भाजपाईयों की बैठक में जताया गया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के विवाद को लेकर निलंबित सहायक प्रवक्ता के नेतृत्व में चल रहे धरने के खिलाफ बृहस्पतिवार को गांधी रोड पर भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि दिगंबर जैन कॉलेज राजनीतिक दलों का अड्डा बन चुका है। जिससे न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि धरना जल्द समाप्त नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने निलंबित सहायक प्रवक्ता पर अनुशासनहीनता करने का आरोप लगाया। प्रशासन से मांग की कि हस्तक्षेप कर कॉलेज में धरने को समाप्त कराया जाए। वहां से राजनीतिक दलों के लोगों को उठाया जाए। यह भी आरोप लगाया कि निलंबित सहायक प्रवक्ता झूठे मुकदमे दर्ज कराने की भी धमकी देता है। बैठक में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित जैन, गौरव शर्मा, राजकुमार रुहेला, सतीश जैन, योगेश सभासद, सचिन जैन, बॉबी, शुभम जैन, जयप्रकाश जैन, राजगोपाल कश्यप, हिमांशु मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, निलंबित सहायक प्रवक्ता का तीसरे दिन भी धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें