फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारियों को डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बुधवार को समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, पशुपालन विभाग, आरईएस के अधिशासी अभियंता व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों को सड़क पर गोवंश मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को अवैध रूप व बिना अनुमति लगे होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कृषि विभाग को जिन किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, उनका डाटा चेक कर त्रुटि का समाधान करने और गन्ना अधिकारी को किसानों के गन्ना बकाए का भुगतान कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी करने, पेंशन की किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजने, छात्रवृत्ति और शादी अनुदान योजना अंतर्गत आवेदन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गन्ना अधिकारी व विद्युत विभाग के एसई को तहसील दिवस में किसानों की समस्याओं का कैंप लगाकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेकड़ा से लोनी मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने व निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
परियोजना अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को पात्रों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत अपात्र को लाभ मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में सफाई व फॉगिंग के सत्यापन के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए को जिन विद्यालयों में फॉगिंग व सफाई का कार्य नहीं हुआ है उनकी लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सफाई कराने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को श्रमिकों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार, पीडी विद्यानाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें