फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ब्राह्मण चेतना परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अशोक पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक पांडेय मंगलवार को आवास-विकास कालोनी में विनित शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जा रही है। जल्द ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आगामी 13 फरवरी को नगर के उदय फार्म हाउस में सम्मेलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकिशोर कौशिक, सुभाष गांधी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राकेश शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें