फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आप, रालोद व बसपा के लिए सोमवार तो भाजपा के लिए बुधवार ज्यादा बेहतर
विज्ञापन

- 22 नामांकन पत्र अभी तक खरीदे जा चुके, आज से नामांकन होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सभी राजनीतिक दलों ने अधिकतर सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। उसके बावजूद एक भी नामांकन अभी तक नहीं हुआ है। यह माना जा रहा है कि प्रत्याशी नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक राजनीतिक दलों के नाम से बात करें तो सोमवार और बुधवार को आप, रालोद और बसपा के लिए शुभ मुहूर्त बताए जा रहे है। भाजपा के लिए बुधवार ज्यादा बेहतर रहेगा। सोमवार से नामांकन होने की उम्मीद है।
बागपत सीट से भाजपा, रालोद-सपा, आप ने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बड़ौत से भाजपा, बसपा, आप के प्रत्याशी घोषित हो चुके है। छपरौली से भाजपा, बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशी तय हो गए है। अब बड़ौत व छपरौली पर रालोद और बागपत में बसपा के प्रत्याशी की घोषणा रह गई है जो सोमवार को होने की उम्मीद है। इतने प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद नामांकन के दो दिन बीत चुके है और किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। कलक्ट्रेट से 22 नामांकन फार्म खरीदे जा चुके है। इसका बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि सभी प्रत्याशी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे है जो सोमवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू हो रहा शुभ मुहूर्त: पंडित राजकुमार शास्त्री
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 17 जनवरी को पूर्णिमा तिथि दिन सोमवार शुभ मुहूर्त है। इसलिए सोमवार को सुबह 11.40 से दोपहर 12.35 तक आप व रालोद के लिए नामांकन करना अच्छा रहेगा। भाजपा व बसपा के प्रत्याशी भी नामांकन कर सकते है। मगर, भाजपा के लिए 19 जनवरी को दोपहर 12.15 से दोपहर दो बजे तक नामांकन करना सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। यह शुभ मुहूर्त केवल पार्टियों के नाम के आधार है, जबकि प्रत्याशी अपने नाम के आधार पर भी शुभ मुहूर्त दिखवाकर नामांकन करने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें