फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वोटरों की बारी

Thu, 08 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा और पिलाना विकास खंडों के धुरंधरों का अब इम्तिहान का वक्त आ गया है। पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। जिला पंचायत के सात वार्डों के 71 उम्मीदवारों की किस्मत अब जनता के हाथ में है। सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे तक जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद करा देगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को खेकड़ा और पिलाना ब्लाक के जिला पंचायत के सात एवं क्षेत्र पंचायत के 149 वार्डों में सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए दोनों ब्लाकों में 71 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि इसमें अधिकांश उम्मदवारों के साथ उनके भाई, पत्नी, पिता अथवा मां के भी नाम शामिल हैं।

मुख्य उम्मीदवार तो 50 से भी कम हैं। पहले चरण में घमासान अधिक है। यहां धुरंधरों की प्रतिष्ठा दंाव पर लगी हुई है। पिलाना क्षेत्र पंचायत के 81 वार्डों के लिए 409 उम्मीदवारों में घमासान हो रहा है। खेकड़ा क्षेत्र पंचायत के 68 वार्डों के लिए 346 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की होगी परीक्षा
पहले चरण में होने जा रहे पिलाना और खेकड़ा विकास खंड के जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनावों में पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी परीक्षा होगी। खासकर पुलिस को अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। खेकड़ा के 68 वार्डों के 57 मतदान केंद्रों में से 39 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें झगड़ा होने की आशंका बनी हुई है।

इनमें 17 संवेदनशील, 16 अति संवेदनशील और छह अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं। पिलाना ब्लाक के 66 मतदान केंद्रों में से 23 ही सामान्य हैं, जबकि 13 संवेदनशील और 24 अति संवेदनशील हैं। छह अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में हैं।

पहले चरण के दिग्गजों की किस्मत का फैसला
पिलाना/खेकड़ा। पहले चरण का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। इस चरण में जिला पंचायत के लिए अधिकांश दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

पहले चरण में मुख्य घमासान सिर्फ वार्ड नंबर 17 में है। इस वार्ड में न सिर्फ उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, बल्कि अध्यक्ष पद की दावेदारी की दौड़ में भी शामिल बताया जा रहा है।

इस वार्ड में एक ओर जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार यादव हैं, तो दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं शकुन यादव के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य सपा के ही अभयवीर यादव हैं।

यही नहीं सपा के ही छात्र सभा के प्रदेश पदाधिकारी नितिन यादव भी इसी वार्ड से दम दिखा रहे हैं। फखरुद्दीन भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड 17 के अलावा पहले चरण में प्रदीप ठाकुर, रेनू धामा, दीपक यादव, देवेंद्र प्रमुख के अलावा वार्ड 20 में मुबस्सिर और देवेंद्र की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें