फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेविकाओं ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन गर्ल्स डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वयं सेविकाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। विजेता ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में योग भगाए रोग विषय पर गोष्ठी की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई ने नगर स्थित विद्याभवन स्कूल और द्वितीय इकाई ने अर्वाचीन इंटर कालेज में शिविर आयोजित किया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। और व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वाले ग्रुपों को कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दूसरे सत्र में योग अध्यापक नीरज कुमार ने स्वयं सेविकाओं को योगासन सिखाए। कार्यक्रम में छात्रा ज्योति, नीतू, साक्षी, निशा धामा, मानसी, कीर्ति, काजल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें