फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन से होते हुए विभिन्न बाजारों से गुजरी, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रविवार को राम नवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडे लेकर श्रीराम के जयघोष लगाए। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद शुरू हुई शोभायात्रा चमरावल मार्ग से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, यमुना बाजार से होकर निकली। कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। मेरठ प्रांत सहमंत्री जितेंद्र ने बताया कि रामनवमी यात्रा राम के चरित्र को दर्शाने के लिए है। भगवान राम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन कर 14 वर्ष तक वनवास काटा। हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से अपने एक-एक बच्चे को बजरंग दल से जोड़ने की अपील की। इस दौरान समाजसेवी रामबीर सिंह, विशाल चौधरी, जय भगवान, ललित, सोनू गोयल, सचिन कुमार, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें