- कस्बे के डीएवी इंटर काॅलेज में लायंस क्लब द्वारा कराई गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज लायंस क्लब द्वारा नेत्रदान पर पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विशाल व स्लोगन में रचित ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि नेत्रदान महादान है और इसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। मृत्यु के बाद कुछ घंटे तक मनुष्य की आंखें सक्रिय रहती हैं। नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इससे दो व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आती है। इसलिए सभी को नेत्रदान के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि अंधता निवारण को दूर किया जा सके। पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता में विशाल कश्यप ने पहला, अमन ने दूसरा, स्लोगन राइटिंग में रचित ने पहला व कार्तिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अशोक कुमार, हरिओम शर्मा, शैलेंद्र कुमार, शिवदत्त द्विवेदी मौजूद रहे।