फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अश्लील फोटो बनाकर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। थाना क्षेत्र में एक युवक ने मजदूरी करने वाली एक युवती का अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया है। युवती के परिजनों ने युवक की 1090 हेल्पलाइन पर शिकायत की है। मुजफ्फरनगर का एक परिवार दोघट थाना क्षेत्र में मजदूरी करता है। परिवार की एक युवती का एक युवक ने अश्लील फोटो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक भी युवती के ही गांव का बताया गया है और उसका परिवार भी यहीं पर रहता है। युवती के परिजनों ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। हेल्पलाइन ने उन्हें संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस ने मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र का बताकर वापस भेज दिया गया। एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र का होने के कारण उनकी रिपोर्ट वहीं दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल से हजारों का समान चोरी
चांदीनगर। चोरों ने पांची गांव के जूनियर हाईस्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर ताला तोड़कर स्कूल के तीन पंखे, एक गैस सिलिंडर व समान चोरी कर ले गए। शिक्षक जगपाल ने चांदीनगर थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें