फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर विपिन का विश्व रेलवे चैंपियनशिप में चयन, वीर शाहमल रायफल क्लब ने खुशी जताई

Thu, 29 Sep 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शूटर विपिन राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। वीर शाहमल रायफल क्लब में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में क्लब के शूटर विपिन राणा का विश्व रेलवे चैंपियनशिप में चयन होने पर हर्ष जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के संस्थापक मास्टर मांगेराम तोमर और कोच रवि जाटव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कोच रवि जाटव ने बताया क्लब के शूटर विपिन राणा का चयन फ्रांस में 9 से 13 अक्तूबर तक होने वाली विश्व रेलवे चैंपियनशिप में हुआ। यह जनपद ही नहीं देश के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया पहले भी कई बार गौरव राणा देश का प्रतिनिधित्व कर विश्व रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं, इस बार विपिन राणा देश के लिए कई पदक जीत कर लाएंगे । हर्ष जताने वालों में दिग्विजय सिंह, सचिन कुमार, अंकित, शुभम, विशाल चौहान, तुषार राणा, शुभम, विक्की, रजत पंवार, राहुल, विक्रांत, शैलेंद्र, अप्सरा, सोनी, आकांशा, मानवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें