फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन हत्याकांड: खेतों में भागता रहा विपिन, पीछे से गोलिया मारते रहे हत्यारे, गर्दन में धंसी गोली ने ले ली जान

Tue, 08 Jul 2025 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Murder In Baghpat: शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर सोमवार रात पूर्व बीडीसी इंद्राज के बेटे की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान एक युवक सीओ को चाकू दिखाते हुए बोला कि हत्यारे नहीं पकड़े तो आत्महत्या कर लूंगा। 
विज्ञापन
विपिन की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर सोमवार रात संतोषपुर के पूर्व बीडीसी इंद्राज के डेयरी संचालक बेटे विपिन उर्फ गोधू (30) की पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ईख के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों के 24 घंटे में खुलासा करने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

 

राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
संतोषपुर गांव निवासी विपिन उर्फ गोधू गांव में डेयरी चलाता था। वह बागपत में मावा भट्ठियों पर दूध सप्लाई करता था। उसके पिता पूर्व बीडीसी इंद्राज ने बताया कि सोमवार शाम विपिन बागपत के सतीश की मावा भट्ठी पर दूध देने गया था। इसके बाद से वह लापता था। उसका शव मंगलवार सुबह शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर ईख के खेत में पड़ा मिला।
इंद्राज के अनुसार जानकारी करने पर पता चला है कि मावा भट्ठी पर ही विपिन को फोन कर किसी ने गांव में आने के लिए कहा। विपिन बाइक लेकर गांव जाने लगा। जहां शव पड़ा मिला, वहां की स्थिति को देखकर पता चलता है कि हमीदाबाद गांव निवासी राजेंद्र के नलकूप के पास बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद गोली मारी। हमलावरों से बचकर उसका बेटा खेत की तरफ भाग गया। इसके बाद विपिन को पीछे से दो गोली मारी गईं, इनमें एक गर्दन पर लगी है। 
 

वारदात स्थल के पास पड़ी विपिन की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह खेत में काम करने पहुंचे राजेंद्र के भाई देवेंद्र को शव पड़ा हुआ मिला तो आसपास के खेत मालिकों को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच की तो एक गोली सड़क पर पड़ी मिली। शव के पास से दो खोखे बरामद किए। मृतक की बाइक सड़क किनारे खेत में मिली और उसके अलावा दो अन्य लोगों की चप्पल भी घटनास्थल से बरामद की गईं। वहां से परिवार वाले राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे और शव रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उधर, मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
 

जान बचाने के लिए 50 मीटर तक भागा विपिन
इंद्रराज ने यह भी आशंका जताई कि उसके बेटे की हत्या करने वाले बदमाश पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। विपिन पर बाइक रोकते ही गोली चला दी गई। सड़क से 50 मीटर खेत में अंदर विपिन का शव पड़ा मिला, उस खेत में ईख की काफी पौध भी टूटी हुई मिली।
 

सीओ को चाकू दिखाकर बोला युवक, यहीं कर लूंगा आत्महत्या
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाने के बाद सीओ श्रेष्ठा ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। एक युवक चाकू निकालकर ले आया और सीओ से कहने लगा कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो चाकू से गर्दन काटकर यहीं पर आत्महत्या कर लूंगा। पुलिस कर्मियों ने युवक से चाकू छीनने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने खुद ही उससे चाकू ले लिया।


 

हमारा सबकुछ चला गया, हमे इंसाफ चाहिए
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर बैठे मृतक के भाई आनन्द ने पुलिस अफसरों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि हमारी किसी से रंजिश नहीं थी। भाई की हत्या से सबकुछ चला गया, अब उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्होंने 24 घंटे के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मृतक विपिन अपने परिवार में छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटी हैं।

डेढ़ घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस और बसें, गर्मी से बिलबिला गए लोग
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डेढ़ घंटे लगे जाम में एंबुलेंस, बसों के साथ सैकड़ों वाहन फंस गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई तो मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर भी जाम लग गया। भीषण गर्मी होने के कारण बसों, एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों में सवार लोग बिलबिला गए। जाम नहीं खुलता देखकर पुलिस कर्मियों ने वाहनों को दूसरे मार्गों से निकलवाया लेकिन अधिकांश वाहन जाम की लाइन में ही फंसे रहे। उधर, जाम लगा रहे ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों की नोकझोंक भी हुई।
 

जानलेवा हमले में जेल गया था मृतक
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में गांव के लोगों के साथ हुए विवाद में मृतक विपिन उर्फ गोधू पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक माह जेल में बंद रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया और अपना दूध का काम करने लगा।
 
विज्ञापन

ये बोले एएसपी
संतोषपुर गांव के युवक की हत्या में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के खुलासा के लिए स्वाट, सर्विलांस समेत अन्य टीमों को लगाया गया है। 
- एनपी सिंह, एएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें