-गौना गांव में चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विजेता टीम को सम्मानित किया
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गौना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में विनयपुर की टीम ने चमरावल को 72 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। निशांत बैसला को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विनयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चमरावल की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर केवल 140 रन ही बना सकी। विनयपुर के निशांत बैसला ने शानदार 126 रन बनाए। उन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। निशांत को प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने के लिए श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला। विजेता टीम विनयपुर को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उपविजेता चमरावल की टीम को ट्रॉफी और 3100 रुपये दिए गए।
पहले सेमीफाइनल में विनयपुर ने हरसिया को हराया। विनयपुर के हैरी ने 77 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। दूसरे सेमीफाइनल में चमरावल ने सांकरौद को मात दी। अंकुर राणा ने तीन विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इस अवसर पर समाजसेवी आदेश यादव, प्रधान केशव त्यागी, ईश्वर त्यागी, मांगेराम जाटव, विकल शर्मा, सुंदर यादव और तेजपाल प्रधान जैसे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।