फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को जर्जर तारों के मक्कड़जाल से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों को जर्जर तारों के मक्कड़जाल से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजली चोरी और लाइन लॉस बिजली तारों के मक्कड़जाल को लेकर बिजली विभाग ने गांवों की सुध ली है। इसे रोकने के लिए नंगे तारों को हटाकर एबी केबल लगाए जा रहे हैं। दरअसल, गांव सूरजपुर महनवा समेत अलग-अलग गांवों में इस काम को युद्धस्तर पर निपटाया जा रहा है। ताकि इस कार्य की डेडलाइन मार्च 2020 को डेथलाइन होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को यह काम क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूरजपुर महनवा में शुरू किया गया। इस दौरान गांव की आपूर्ति ठप कर दी गई। बिजली अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने 14 जिलों में यह काम मार्च 2020 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर अधीक्षण अभियंता इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेरठ और बागपत जिलों के अधिकारियों को मुख्य अभियंता मेरठ जोन एसबी यादव ने इस काम को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

232 गांवों में बिछाए जा रहे केबल
गांवों में एबी केबल बिछाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ताकि बिजली चोरी और लाइन लॉस को कम किया जा सके।
रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता बागपत
रुकेगी बिजली चोरी
अब गांवों में कटिया डालकर बिजली चोरी नहीं की जा सकेगी। शहरी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी इसीलिए एबी केबल लगाए जा रहे हैं।
एसबी यादव, मुख्य अभियंता मेरठ जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें