दोघट। बामनौली के दर्जनों घरों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव रहने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की है।
गांव के मनमोहन, राजवीर, कर्मवीर, रामचंद्र, रोहित, मोनू ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पूर्व में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के बराबर में पानी की निकासी के लिए नाला था, मगर मार्ग का निर्माण करने के दौरान नाले बंद दिया गया। नाला बंद होने के कारण गांव के दर्जनों घरों के पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण गांव में मुख्य मार्गों पर जलभराव होने क कारण ग्रामीणों का रास्तों से निकलना दूभर है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए एसडीएम से नाले का निर्माण कराने की मांग की है।