फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जलभराव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बिनौली। पिचौकरा गांव की नई बस्ती के ग्रामीण नरकीय जीवन जी रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने बस्ती के मार्गों पर जलभराव, कीचड़, गंदगी से परेशान होकर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र ही समाधान नहीं होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बस्ती वासियों का कहना है कि बिनौली से सीधा मुख्य मार्ग बस्ती में आता है, लेकिन बस्ती के मार्ग पर बहुत लंबे समय से जलभराव, कीचड़, गंदगी की भरमार है। ग्रामीणों को आवागमन व अन्य कार्य करने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को भी जलभराव व कीचड़ से होकर स्कूल आना जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में मास्टर सुधीर कुमार, मास्टर सजीव, मास्टर नीरज कुमार, शमीम डीलर, कुलदीप कश्यप, रजत जैन, महताब, दुष्यंत प्रजापत आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें