बड़का गांव में प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BARAUT
ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत। बड़का गांव में तालाब की सफाई न होने और तालाब के गंदे पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण नरकीय जीवन जी रहे है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले एक वर्ष से ग्रामीण नरकीय जीवन जी रहे है। क्योंकि गांव में स्थित तालाब पर पूरी तरह से अतिक्रमण है और अतिक्रमण के चलते न तो तालाब की सफाई की जा रही है और न ही तालाब के गंदे पानी की उचित व्यवस्था की जा रही है, जिस कारण तालाब का गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है, इससे ग्रामीण संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे है। संक्रामक बीमारी फैलने से गांव की इमराना, शाजिदा, मुस्कान, आबिद, शौकीन सहित दर्जनों लोग बीमार है। लेकिन लगातार शिकायत किएं जाने के बावजूद न तो प्रधान इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही सचिव। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि सचिव को गांव में भेजकर कार्रवाई करायी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मेें राशिद, इमरान, फारूख, अब्दुल, रहमान, मुस्तकीम, शकील, मेहरबान, शौकत शामिल रहे।