किसान पर जंगली सूकर ने बोला हमला
रमाला। असारा गांव में खेत पर गए किसान पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया। जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने किसी तरह सूकर के चंगुल से छुड़ाया। घायल किसान की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ ले जाया गया। शुक्रवार को मोमीन निवासी असारा अपने खेत में गन्ने काटने गया था। जब वह गन्ने काट रहा था तो अचानक गन्ने के खेत से सूकर ने निकलकर किसान पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने किसान को सूकर के चंगुल से छुड़ाया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान को लेकर परिजन बड़ौत पहुँचे। जहाँ से किसान की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
---------------
किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने टीकरी निवासी सौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि उक्त युवक पर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।