फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरौजपुर गुर्जर के ग्रामीणों का तहसील में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरौजपुर गुर्जर के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करते हुए असामाजिक तत्वों पर गांव के मार्ग में लगे बोर्ड के साथ छेड़छाड़ करने और उसे उखाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि निरौजपुर गुर्जर गांव में पास पीडब्ल्यूडी की ओर से बोर्ड लगाया गया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने बोर्ड के साथ छेड़छाड़ कर बोर्ड पर लिखा गांव का नाम मिटा दिया और बोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बोर्ड के साथ छेड़छाड़ कर गांव का नाम मिटाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और बोर्ड पर गांव का सही नाम लिखवाने की मांग की।
इस दौरान अजय, करतार सिंह, रविंद्र गुर्जर, विक्की गुर्जर, अनिल गुर्जर, अमित सिंह, प्रिंस गुर्जर, समीर, श्याम सिंह, मोहीन, जाहिद अली, नशीम, सद्दाम गुर्जर, इमरान प्रधान, चौधरी काला, सौरव गुर्जर, अमित गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें