फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर अधिवक्ता शनिवार को भड़क गए। जिन्होंने तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एएसपी से शिकायत कर खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी से शिकायत करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर ने बताया कि अधिवक्ता शशिकांत वत्स के घर से नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
उन्होंने जल्द चोरी का खुलासा करने और चोरी हुए आभूषण बरामद करने की मांग की। जल्द खुलासा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, सोमेंद्र ढाका, देवेंद्र आर्य, नीरज सिंह, विनय कुमार, सतीश त्यागी, राजेश जैन, रामकुमार राठी सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें