फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी प्रधान गांव के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते खेड़ी प्रधान के ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
खेड़ी प्रधान गांव के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। तालाब पर किए गए कब्जा और नालियों के पानी की निकासी नही कराए जाने से नाराज खेड़ी प्रधान गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गांव में पानी की निकासी का एक मात्र साधन तालाब है। जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसके चलते गांव में जलभराव का आलम रहता है। सड़कों पर पानी भरे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इतना ही नहीं स्कूल जाते समय बच्चे आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। गंदे पानी के जलभराव के कारण गांव में जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना था कि पहले भी उन्होंने शिकायत की लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब को कब्जा मुक्त कराने और पानी निकासी की मांग की, जिस पर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर इस समस्या से निजात दिलाने का उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेशचंद, जितेंद्र, अमर, विनोद, मुकेश, देवदत्त, राजू, आशाराम, ओमदत्त, पिंटू, राजवीर, मुकेश, अनिल, विक्रम, परवेश, बिल्लू, लाला, कुलदीप, बेदू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें