फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, रमाला की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से सामान चोरी रमाला की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

रमाला। चोरों ने रमाला गांव में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके चलते आधे गांव में रात में अंधेरा रह रहा है। जेई ने तहरीर दी है। इससे पहले भी चोरी की कई वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार रात रमाला गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को उखाड़कर तेल, तार और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। दिन निकलने पर ग्रामीणों को वारदात की जानकारी मिली। ट्रांसफार्मर से जुड़े आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई पवन शर्मा ने तहरीर दी है। इससे पहले रविवार रात रमाला बस स्टैंड पर तीन दुकानों में चोरी की घटना अंजाम दी गई थी। गांव में पहले बैंक के जनरेटर का बैट्री, तिरंगा पार्क से दो सोलर बैटरे और रमाला बस स्टैंड से चार सोलर बैटरे चोरी कर लिए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गांव में रात को गश्त नहीं करती। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें