चांदीनगर। राज्य शिक्षक पुस्कार के लिए सिगोली तंगा गांव की शिक्षिका का नाम चयनित होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने शिक्षिका को उपहार देकर सम्मानित किया। समाजसेवी महेंद्र त्यागी ने कहा शिक्षिका ने गांव मे शिक्षा की अलख जगाई है।
शिक्षक दिवस पर सिगोली तंगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शानू निगम का चयन राज्य शिक्षक पुस्कार के लिए किया गया है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने शिक्षिका शानू निगम को उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि शानू निगम की मेहनत का नतीजा है कि उनका शिक्षक पुरस्कार के लिए उनका चयन हुआ है। उन्होंने गांव में जो शिक्षा की अलख जगाई, उससे गांव का नाम भी रोशन हुआ है। कार्यक्रम हरेंद्र, प्रमोद, नवीन, महावीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।