आए लोग हो रहे चोटिल
इस मार्ग से कंडेरा और बिजरौल के अलावा अन्य कई गांव के लोग गुजरते है। मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा है। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे है। - अजय अहलावत
गड्ढों में फंसे खडे़ रहते है वाहन
सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों अलावा इस मार्ग से गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए गन्ने से लदे वाहन गड्ढों में फंसे रहते है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - देवेंद्र कुमार
कई बार की मांग नहीं हुआ समाधान
मार्ग का निर्माण और मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मार्ग की मरम्मत न होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। - मास्टर राजकुमार