बड़ौत। विद्युत चार दिन से विद्युत संकट से जूझ रहे सात गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा विगत दिनों बरसात के साथ अईी आंधी और तूफान से जौहड़ी गांव में स्थित विद्युत उप केंद्र से जुडे़ सिरसली, रामगढ़, अंगदपुर, आरिफपुर खेड़ी, जौहड़ी सहित सात गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिना बिजली के ग्रामीण परेशान हो गए हैं। गांव मेें बिजली न आने के कारण ग्रामीण न तो पेयजल की व्यवस्था कर पा रहे हैं और न ही पशुओं के चारे काटने की व्यवस्था। विगत चार दिन से गुल हुई बिजली को सुचारु कराने के लिए ग्रामीण जौहड़ी उपकेंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें राजू प्रधान, राजीव, कल्लू, रामकुमार, जयबीर, सतेंद्र, रामकिशन, बाबू, कृष्ण आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय ने कर्मचारियों को भेजकर कार्रवाई की बात कहीं।