फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मांगा हाईवे पर कट

विज्ञापन
रमाला के जिवानी गेट पर कट की मांग को लेकर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह से वार्ता करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बड़ौत/रमाला। जिवानी गेट के पास हाइवे पर कट की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्र के चार गांव के ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान यहां से गुजर रहे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से भी लोगों ने बातचीत की। सांसद ने आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

जिवानी, करीमपुर, कंडेरा, जिवाना गांव के ग्रामीण कई दिनों से हाइवे पर कट की मांग कर रहे है। रविवार को कट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिवानी गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। कहना था कि गेट के सामने कट न मिलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ेगा। मिल पर गन्ना ले जाने के लिए परेशानी होगी। गांव के श्मशान घाट हाईवे के दूसरी ओर है। इसके अलावा स्कूल कॉलेज आने जाने वाले छात्रों को भी काफी परेशानियां होगी। प्रदर्शन की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी कट खोलने की मांग की। इस दौरान यहां से गुजर रहे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को लोगों ने रोक लिया और समस्या से अवगत कराया। इस पर सांसद ने विभागीय अफसरों से बातचीत कर हल कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मनोज डायरेक्टर, दिलावर खान, नवाब, राजीव तोमर, विक्रम सिंह कंडेरा, प्रभात तोमर, सहंसरपाल बूढ़पुर, अरुण फौजी, सन्नी तोमर, संजीव तोमर जिलाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, पूर्व प्रधान नीरज, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें