फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिहारीपुर के बिजलीघर पर ग्रामीणों ने तालाबंदी कर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर अलग लाइन नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो- दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर के लोगों ने गांव की अलग लाइन कराने की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। एसडीओ के धरनास्थल पर नहीं आने से आक्रोशित लोगों ने तालाबंदी कर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख एसडीओ मौके पर पहुंचे और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
बिहारीपुर गांव के उप केंद्र पर धरना देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि यहां से राजपुर खामपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। यदि इन गांवों में कोई फाल्ट आ जाता है तो उनके गांव की बिजली बाधित हो जाती है, क्योंकि इन सभी गांवों की एक ही लाइन है। जब उन्होंने एक्सईएन व एसडीओ को धरनास्थल पर समस्या का समाधान करने के लिए बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र से कर्मचारियों को बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। साथ ही जाम लगाने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर गांव की बिजली लाइन अलग करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उपकेंद्र पर ताला लगा देंगे और इसका जिम्मेदार ऊर्जा निगम होगा। इस दौरान प्रधान देवप्रिय, रोहित धनकड़, अजय, सुनील, सतबीर, सचिन, बबलू, देवेंद्र, सुनील, ओमपाल, सुरेशपाल, जितेंद्र मौजूद रहे। एसडीओ दुर्गेश कुमार ने कहा कि वहां लाइन पर कार्य चल रहा है और इस कारण ही कट लग रहे थे। फिलहाल ग्रामीणों के कहने पर कार्य बंद करा दिया गया है, जिससे आपूर्ति लगातार होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को देखकर भड़के ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने खुद आने की जगह उन्हें पकड़वाने के लिए पुलिस भेज दी। ग्रामीणों व पुलिस में भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस कर्मियों ने एसडीओ को फोन कर उप केंद्र पर बुलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें