फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक में साइड लगने पर ग्रामीण और बराती भिड़े

Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
मारपीट के दौरान तोड़े गए गाड़ी के शीशे। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव में रविवार को बाइक में साइड लगने पर बरातियों और ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। इसमें बिजरौल गांव के ग्रामीण महावीर और सतीश घायल हो गए, जबकि बरात में जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही मोहसिन निवासी हिलवाड़ी घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने बरातियों की कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। उधर, कई बरातियों ने वहां से भागकर जान बचाई।
हिलवाड़ी गांव का रहने वाला यूपी पुलिस का सिपाही मोहसीन गांव के दोस्तों के साथ रविवार को मुजफ्फरनगर बरात में जा रहा था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव में उनकी कार से बाइक सवार से टक्कर लग गई। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बाइक में हुए नुकसान की भरपाई करने का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और बरातियों में मारपीट होने लगी।
उनके बीच हुए खूनी संघर्ष में बिजरौल गांव का महावीर और सतीश घायल हो गए, जबकि बराती पक्ष से सिपाही मोहसिन घायल हो गया और उसके साथियों ने वहां से भागकर जान बचाई। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया और पूछताछ शुरू कर दी। घायल सतीश ने सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें