बागपत । ग्राम मीतली में बसपा विधायक लोकेश दीक्षित का स्वागत और सम्मान किया। उस मौके कर उन्हें पगड़ी पहनाकर शॉल ओढ़ाई गई।
ग्राम मीतली में पूर्व प्रधान संजय शर्मा ने बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के सम्मान में समारोह का आयोजन किया । इसमें वक्ताओं ने कहा बसपा विधायक के कार्यों एवं लोगों के सहयोग ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। जिसके चलते प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विधायकों में उनका नाम दूसरे नंबर पर रहा है। इससे सिर्फ विधायक लोकेश दीक्षित का ही नहीं पूरे बागपत के लोगों का सम्मान हुआ है।
इस मौके पर विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा उन्होंने वही किया जो विधायक का काम है। इस मौके पर लोगों ने विधायक को पगड़ी पहनाई एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता ठा. सर्वजीत सिंह ने की। संचालन रमेश ने किया। इसमें पूर्व प्रधान संजय शर्मा, कुंवर पाल, अशोक चौहान, ओमवीर तोमर, राजेंद्र सिंह, ओमपाल, उदयवीर, जगत सिंह, लालू पंडित, मनोज, राहुल दीक्षित रहे।