फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ग्राम प्रधान की मौत, बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना मार्ग पर जौनमाना गांव के समीप बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार खेड़ा इस्लामपुर गांव के ग्राम प्रधान व उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों ने पिता-पुत्री को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान को मृत घोषित कर दिया और पुत्री को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खेड़ा इस्लामपुर डॉ. जगमेल सिंह (52) अपनी पुत्री बबीता के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी काम से बड़ौत आ रहे थे। वे कोताना मार्ग स्थित जौनमाना गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक फरार हो गया। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने डॉ. जगमेल सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा बबीता को गंभीर हालत मेें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बबीता की हालत भी नाजुक बताई है।
उधर हादसे की जानकारी पाकर मृत ग्राम प्रधान का पुत्र व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को तलाशने का प्रयास किया। वहीं, प्रधान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक डॉ. जगमेल के दो पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मृतक ग्राम प्रधान के पुत्र मनोज ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।- आलोक कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें